मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बैठक में भारत-चीन पर फोकस
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की यहाँ शुरू हुई 38वीं सालाना बैठक में दुनिया भर के नेताओं ने अमेरिका में आर्थिक मंदी पर चिंता जताई। इन्हें कहा कि ऐसे में भारत और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाएँ अमेरिकी संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

विश्व आर्थिक मंच की पहली पत्रकार वार्ता में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और पूर्व अमेरिकी कूटनीतिज्ञ हेनरी किसिंजर ने विश्वास जताया कि भारत और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाएँ अमेरिकी संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सबप्राइम संकट के कारण दुनिया भर के बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है।

दोनों नेताओं ने कहा कि हमें खुशी है कि भारत और चीन दोनों देशों के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं। क्योंकि अब हमें यह भी स्वीकार कर लेना चाहिए कि राजनीतिक और आर्थिक धुरी का केंद्र बदल गया है। दोनों ही नेता अमेरिकी मंदी के प्रभावों से संभावित प्रभावों से संबंधित
सवालों के जवाब दे रहे थे।
और भी
अमेरिकी ब्याज दर कटौती का उचित जवाब देंगे
सत्यम कम्प्यूटर यूरोप में सूचीबद्ध
रिलायंस रिटेल का आईपीओ अभी नहीं
दिसंबर में 81.7 लाख नए मोबाइल उपभोक्ता बने
छः राज्यों में सबसे अधिक काल कंजेशन समस्या
मप्र में प्रति व्यक्ति आय 2.9 प्रश बढ़ी