मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सत्यम कम्प्यूटर यूरोप में सूचीबद्ध
हैदराबाद स्थित सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से संबंधित सेवाएँ मुहैया कराने वाली वैश्विक कंपनी सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज एम्सटर्डम के यूरोनेक्स्ट में सूचीबद्ध हो गई।

सत्यम न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध ऐसी पहली कंपनी है जिसने एनवाईएसई समूह और यूरोनेक्स्ट के विलय के बाद यूरोप में एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट में सूचीबद्धता हासिल की है। कंपनी ने काफी कम समय में सुविधाजनक और किफायती तरीकों से प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

यूरोप में कंपनी की सूचीबद्धता मौजूदा अमेरिकी दस्तावेजों पर आधारित है। इस मौके पर सत्यम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामालिंगु राजू ने कहा कि यूरोनेक्स्ट में सूचीबद्ध होने से इस एक्सचेंज के ग्राहकों और सत्यम के निवेशकों को भरपूर फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यह योरपीय कंपनियों की मदद करने और उन्हें बेहतरीन आईटी समाधान पेश कराने के प्रति सत्यम की प्रतिबद्धता भी जाहिर करता है।
और भी
रिलायंस रिटेल का आईपीओ अभी नहीं
दिसंबर में 81.7 लाख नए मोबाइल उपभोक्ता बने
छः राज्यों में सबसे अधिक काल कंजेशन समस्या
मप्र में प्रति व्यक्ति आय 2.9 प्रश बढ़ी
पेंटालून अलग कंपनियाँ बनाएगी
भारत अनिश्चितता से शीघ्र उभरेगा-कमलनाथ