मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रिलायंस रिटेल का आईपीओ अभी नहीं
रिलायंस रिटेल आईपीओ
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल का आईपीओ तत्काल लाने का इरादा नहीं है। अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल को फिलहाल आर्थिक संसाधनों की जरूरत नहीं है। इसीलिए पूँजी जुटाने के लिए तत्काल आईपीओ लाने की जरूरत नहीं है।

पूँजी पर्याप्त मात्रा में है और वास्तव में यह बढ़ती ही जा रही है। एनडीटीवी के साथ एक चर्चा में अंबानी ने कहा कि हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम यह कह सकें कि हमने रिटेल क्षेत्र में रोजगार के 5 लाख अवसर पैदा किए। उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल को राजनीतिक क्षेत्र से उतना विरोध का सामना नहीं करना पड़ा जितने की वह उम्मीद कर रहे थे।
और भी
दिसंबर में 81.7 लाख नए मोबाइल उपभोक्ता बने
छः राज्यों में सबसे अधिक काल कंजेशन समस्या
मप्र में प्रति व्यक्ति आय 2.9 प्रश बढ़ी
पेंटालून अलग कंपनियाँ बनाएगी
भारत अनिश्चितता से शीघ्र उभरेगा-कमलनाथ
एलएंडटी को कुवैत से बड़ा ठेका