मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पेंटालून अलग कंपनियाँ बनाएगी
देश में तेजी से बढ़ रहे खुदरा बाजार में पकड़ को और मजबूत बनाने के लिए पेंटालून रिटेल इंडिया लिमिटेड अपनी विभिन्ना खुदरा इकाइयों की अलग-अलग कंपनियाँ बनाएगा।

पेंटालून ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक मंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके तहत कंपनी खुदरा इकाइयों के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाइयाँ गठित करेगी।

कंपनी ने कहा है कि पेंटालून बिग बाजार और फूड बाजार हाईपर मार्केट्स विशेष खुदरा कारोबार होंगे और इनकी संपत्तियाँ और माल प्रबंधन डिवीजन अलग से सहायक इकाइयों के रूप में होगी। देशभर में पेंटालून रिटेल के एक हजार से अधिक स्टोर हैं। इनमें 77 बिग बाजार और 118 फूड बाजार केंद्र हैं।
और भी
भारत अनिश्चितता से शीघ्र उभरेगा-कमलनाथ
एलएंडटी को कुवैत से बड़ा ठेका
एसोचैम ने किया मायावती का विरोध
ओएनजीसी के शुद्ध लाभ में कमी
उड़ीसा, झारखंड में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी
जिन्दल स्टेनलैस सिंगापुर में निवेश करेगी