मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत अनिश्चितता से शीघ्र उभरेगा-कमलनाथ
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मंदी से विश्व का कोई भी देश अछूता नहीं रह सकता है, लेकिन भारत जैसे देश पर इसका बेहद सीमित असर होगा।

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के आर्थिक समूह में कमलनाथ ने कहा कि अमेरिकी हालत से कोई भी अर्थव्यवस्था अपने आप को नहीं बचा सकती। बहरहाल मैं भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका कोई खास असर नहीं देखता।

उन्होंने कहा कि विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं भारत और चीन के साथ अमेरिका मंदी का असर देख रहा है। भारत में बढ़ती घरेलू माँग उसके आर्थिक विकास का एक सशक्त पहलू है और इसका तात्पर्य है कि यह अमेरिकी माँग पर निर्भर नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि भारत जल्दी ही वैश्विक स्तर पर चल रही बाजार के अनिश्चित माहौल से निकल जाएगा क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था के आधारभूत तत्वों में परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था के निर्धारक भी बदल रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नियम बदल रहे हैं और पश्चिमी देश लंबे समय तक इनके निर्धारणकर्ता नहीं रह सकते। लेकिन इसके साथ ही एशिया के सामने यह प्रबंध की एक बड़ी समस्या होगी।

एफआईआई पर कर लगाए : दावोस बैठक में राहुल बजाज ने वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से आग्रह किया कि देश में विदेशी मुद्रा के बढ़ते प्रवाह के प्रभावों को रोकने के लिए सरकार को एफआईआई पर कर लगाना चाहिए।

बजाज ने कहा कि रुपए को और मजबूत होने से रोकने के लिए, जिससे देश का निर्यात बुरी तरह से प्रभावित होगा, वित्त मंत्री को अपने आगामी बजट में एक निश्चित समय सीमा के बाद विदेशी फंड के प्रवाह पर कर लगाना चाहिए।

पिछले एक दशक से विश्व आर्थिक मंच की बैठकों में शिरकत कर रहे बजाज ने कहा कि स्टॉक मार्केट में विदेशी धन पर कर लगाया जाना चांिहए, ताकि बढ़ती तरलता को रोका जा सके।

अर्थव्यवस्था मजबूत है : अपनी टिप्पणियों के लिए प्रसिद्ध राहुल बजाज ने स्टॉक मार्केट में पिछले दिनों आई जबर्दस्त गिरावट पर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के बुनियादी घटक भी उतने ही मजबूत हैं, जितने की राजनीतिज्ञ दल हम पर विश्वास करना चाहे।
और भी
एलएंडटी को कुवैत से बड़ा ठेका
एसोचैम ने किया मायावती का विरोध
ओएनजीसी के शुद्ध लाभ में कमी
उड़ीसा, झारखंड में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी
जिन्दल स्टेनलैस सिंगापुर में निवेश करेगी
25 जनवरी को बैंक हड़ताल