वीनस रेमेडीज ने सोमवार को कहा कि भारत में बैक्टीरिया संक्रमण के इलाज में प्रयुक्त होने वाले एंटीबायोटिक समूह का विनिर्माण और उसके विपणन के लिए कंपनी ने चीन की एक कंपनी के साथ लाइसेंस संबंधी करार किया है।
चीनी अनुसंधान फर्म च्यांगशू प्राविन्शल इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी के साथ हुए इस करार के तहत घरेलू फर्म भारतीय बाजार में अगले 10 वर्षो के लिए एमिनोग्लाइकोसाइड्स दवा का निर्माण और विपणन करेगी।
वीनस रेमेडीज ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि इस नए उत्पाद का वैश्विक पेटेन्ट है तथा दुनिया भर में मौजूदा समय में उपलब्ध एमिनोग्लाइकोसाड्स दवा के मुकाबले सबसे अधिक सुरक्षित है।
|