मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > बाजार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सर्राफा बाजार में तेजी, चाँदी उछली
डॉलर की कमजोरी से विदेशी बाजारों में आए सुधार से स्थानीय सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुओं में अच्छा उछाल आया। सोना स्टैंडर्ड 95 रुपए और चाँदी टंच 999 हाजिर 325 रुपए ऊँची रही।

कारोबारियों के अनुसार हालाँकि सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं की माँग का जोर नहीं था, किंतु विदेशी कीमतों ने असर बनाए रखा।

बीते सप्ताह लंदन में सोने की कीमतों में पूरे सप्ताह तेजी का रुख बना रहा। इस दौरान सोने के भाव ग्यारह सप्ताह के उच्चतम स्तर 687.10 डॉलर तक और नीचे में 659 डॉलर प्रति ट्राय औंस तक आए। सप्ताहांत 674.10-674.90 डॉलर पर करीब 13 डॉलर प्रति ट्राय औंस की वृद्धि रही।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक डॉलर के कमजोर पड़ने के साथ ही शेयर बाजारों में चल रही उठापटक से निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की तरफ है। कच्चे तेल की ऊँची कीमतें भी अपना योगदान दे रही हैं।

चाँदी भी सोने की राह पर रही। इसमें सप्ताहांत 13.11-13.16 डॉलर पर 33 सेंट प्रति ट्राय औंस की वृद्धि हुई।

शुक्रवार को अमेर‍िका में रोजगार के आँकड़े उम्मीद से कम आने पर डॉलर में आई गिरावट से सोने के भावों में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अमेर‍िका के ऋण बाजार की समस्याओं को देखते हुए वहाँ शेयर बाजारों में निरंतर उठापटक बनी हुई है।

यहाँ सर्राफों का कहना है कि अगले माह की समाप्ति पर त्यौहारी मौसम शुरू होने पर ही माँग के जोर पकड़ने की उम्मीद है।

बीते सप्ताह स्थानीय बाजार में सोने में निरंतर घटबढ़ बनी रही। सोमवार के कामकाज में 20 रुपए ऊँचा रहा सोना अगले दिन दस रुपए और बढ़ा। बुधवार को दोनों दिनों की तेजी गायब हो गई। चौथे दिन के कारोबार में 25 रुपए फिर तेजी आई। शुक्रवार को मामूली गिरावट के बाद अंतिम दिन विदेशी बाजारों के रुख को देखते हुए 75 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और भाव सप्ताहांत कुल 95 रुपए से बढ़कर 8925 रुपए पर बंद हुए।

बिटुर में भी 8880 रुपए पर इतनी ही तेजी आई। गिन्नी पचास रुपय गिरकर 7575 रुपए प्रति आठ ग्राम रह गई।

चाँदी टंच 999 हाजिर में सप्ताह के पहले दिन का कारोबार 17300 रुपए पर 100 रुपए प्रति किलो के मंदे के साथ हुआ और यही सप्ताह के न्यूनतम भाव भी रहे। शेष दिनों में इसमें उठापटक बनी रही और सप्ताहांत यह 17725 रुपए पर 325 रुपए प्रति किलो ऊँची बंद हुई।

चाँदी सिक्का लिवाली-बिकवाली क्रमश: 23500 रुपए 23600 रुपए प्रति सैकड़े पर टिका रहा। चाँदी साप्ताहिक डिलीवरी 17800 रुपए पर 100 रुपए प्रति किलो मजबूत रही।
और भी
चना टूटा, गेहूँ तेज, चीनी सुस्त
सोना 230 और चाँदी 700 रुपए टूटी
चाँदी में गिरावट जारी, सोना स्थिर
गेहूँ टूटा, चीनी सुस्त
कीमती धातुओं ने लगाई छलाँग
चना और गेहूँ तेज, चीनी में नरमी