मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > बाजार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सोना 230 और चाँदी 700 रुपए टूटी
विदेशी बाजारों में नरमी के समाचारों और घरेलू माँग ठंडी रहने से स्थानीय सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुओं के भाव जमीन पर आ गए। सोने में 230 रुपए और चाँदी में 700 रुपए की हिला देने वाली गिरावट रही।

बीते सप्ताह शुरुआती एक दो दिनों में डॉलर की कमजोरी के चलते सोने के भाव 11 सप्ताह के सबसे ऊँचे स्तर पर रहे,लेकिन बाद में अमेर‍िका में आवास और सकल घरेलू उत्पाद के आँकड़े बेहद निराशाजनक रहने से हफ्ते के अंत तक सोने के भावों में 22 डॉलर से अधिक की गिरावट आ गई।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेर‍िका में आवास क्षेत्र का खतरा पूरे अर्थव्यवस्था में फैलने का खतरा मंडराने लगा है। आवास क्षेत्र में लोग लिए ऋण को वापस नहीं कर पा रहे हैं। इन खबरों से शुक्रवार को पूरी दुनिया के शेयर बाजारों के भाव धराशायी हो गए थे। हालाँकि कच्चे तेल के भाव 77 डॉलर प्रति बैरल पहुँचने से आने वाले दिनों में सोने में सुधार नजर आ सकता है।

सप्ताहांत सोने के भाव न्यूयॉर्क में पिछले शुक्रवार के 682.90-683.70 डॉलर प्रति ट्राय औंस के मुकाबले 22 डॉलर से अधिक टूट कर 660.45-661.05 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गए।

चाँदी में भी यही हाल रहा। सप्ताहांत चाँदी के भाव न्यूयॉर्क में पिछले शुक्रवार के 13.27-13.31 डॉलर प्रति ट्राय औंस से 54-55 डॉलर गिरकर 12.72-12.77 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गए।

स्थानीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में यही हाल रहा। कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों के नकारात्मक संकेतों के अलावा घरेलू माँग ठंडी रहने से दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट रही।

कारोबारियों का कहना है कि शादी ब्याह की माँग खत्म होने से दोनों कीमती धातुओं में व्यापार कोई खास नहीं चल रहा है। हालाँकि कुछ हफ्तों बाद त्योहारी माँग बढ़ने से इनमें कुछ रौनक आ सकती है।

सोना स्टैंडर्ड जहाँ पिछले हफ्ते 9060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था वहीं इस हफ्ते इसके भाव 230 रुपए टूटकर 8830 रुपए रह गए। बिठूर में 8785 रुपए पर 215 रुपए की नरमी रही।

चाँदी टंच 999 हाजिर में पूरे सप्ताह लगातार गिरावट रही। सप्ताहांत इसके भाव 700 रुपए टूटकर 17400 रुपए प्रति किलो रह गए। चाँदी डिलीवरी में 17700 रुपए पर 470 रुपए की नरमी रही।

गिन्नी में 7625 रुपए पर 25 रुपए की गिरावट रही। चाँदी सिक्का लिवाली बिकवाली 200-200 रुपए टूटकर क्रमश: 23400 रुपए 23500 रुपए प्रति सैकडा़ रही।
और भी
चाँदी में गिरावट जारी, सोना स्थिर
गेहूँ टूटा, चीनी सुस्त
कीमती धातुओं ने लगाई छलाँग
चना और गेहूँ तेज, चीनी में नरमी
सोना और चाँदी में चमक
सोने में स्थिरता, चाँदी उछली