हरियाणा की मंडियों में 32.67 लाख टन गेहूँ की आवक हुई है।
उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन ने रविवार यहाँ बताया कि कुल गेहूँ आवक में से 29.32 लाख टन गेहूँ छह सरकारी खरीद एजेंसियों ने तथा शेष 3.34 लाख टन गेहूँ व्यापारियों ने खरीदा।
हैफ्डे ने 11.28 लाख टन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 7.06 लाख टन, भारतीय खाद्य निगम ने 3.18 लाख टन, हरियाणा कृषि उद्योग निगम ने 2.88 लाख टन, हरियाणा भाण्डागार निगम ने 2.60 लाख टन, तथा कान्फ्डै ने 2.29 लाख टन गेहूँ की खरीद की।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सिरसा जिला 5.79 लाख टन गेहूँ की आवक के साथ अग्रणी है। फतेहाबाद में 4.57 लाख टन, करनाल में 4.25 लाख टन, कैथल में 4.22 लाख टन, जींद में 4.03 लाख टन, कुरूक्षेत्र में 2.85 लाख टन, पानीपत 1.47 लाख टन, अंबाला में 98417 टन, सोनीपत में 74695 टन और यमुनानगर में 75411 टन गेहूँ की आवक हुई।
|