भारी मंदी का दौर आ जाने से आवक कुछ कम पड़ गई। कुल आवक 19000 बोरी की रही। घटे भाव पर लेवाली से चना काँटा 50 रूपए और डॉलर चना एवरेज में 50 से 75 रूपए का सुधार रहा।
सोयाबीन मजबूत रही लेकिन रायड़ा मंदा रहा। मैथी, लहसुन में रुख नरमी कारहा। गेहूँ समर्थन मूल्य से नीचे बिकने लगा। गेहूँ 820 से 860, बेस्ट 875 से 925, मक्का 675 से 725, प्याज 100 से 300, मिर्च 2000 से 4400, लहसुन 1500 से 3200, बेस्ट 3400 से 5400, सुपर क्वालिटी 6000 से 7401, रायड़ा 1700 से 1725, अलसी 2075 से 2145 सोयाबीन, 1400 से 1450, चना 2075 से 2228, गुलाबी संकर 2050 से 2300, डॉलर चना 1900 से 2550, हरा मूँग 2400 से 2650, मैथी 1740 से 3200, अजवाइन 5000 से 6000, धनिया 2100 से 2650, सुआ 3000 से 3500, जीरा 9500 से 11900, कलोंजी 5250 से 7971, खसखस 19100 से 25500, सुपर टिनोपाल 26500 से 27951, इमली 550से 725, गेहूँ 5000 बोरी, लहसुन 4000 कट्टे, दलहन 2000, बोरी सोयाबीन रायड़ा अलसी 1500 बोरी, मैथी 5000 बोरी, अजवाइन धनिया जीरा कलोंजी 300, खसखस 50, प्याज 700 कट्टे के लगभग आवक रही।
|