ऐसे में जबकि अमेरिका गहरी आर्थिक मंदी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकियों को अपना खर्च कम करने तथा बचत ज्यादा करने की सलाह दी है। उन्होंने देशवासियों से कहा कि वे कर्ज लेने की प्रवृत्ति को छोड़ें तथा बचत की आदत डालें तथा इसके अलावा निर्यात पर अधिक जोर दें।