मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > कृषि
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कपास में कीट एवं रोग नियंत्रण
कपास पर कीड़ों एवं रोगों का प्रकोप अधिक होता है। 'आवश्यकता-मूलक उपयोग' द्वारा 'जैविक फसल रक्षक' का छिड़काव इन कीड़ों एवं रोगों पर उचित नियंत्रण किया जा सकता है।

आवश्यकता मूलक उपयोग के लिए फसल पर 'आक्रामक कीड़े या रोग की पहचान व उनकी तीव्रता के अनुरूप' नियंत्रण के उपाय अपनाने चाहिए। इनसे बचाव के लिए भी जहाँ तक सम्भव हो, रोकथाम के उपाय अवश्य अपनाएँ। इन उपायों को अपनाने से कपास के कीड़ों एवं रोगों का कम खर्च में उचित नियंत्रण हो सकता है।

बाढ़ अवस्था में लगने वाले कीड़े एवं रोग पत्तियों का रस चूसने वाले कीड़े :

हरा मच्छर या फुदका (जैसिड) : शिशु व वयस्क हरे-पीले रंग के होते हैं व पत्तियों की निचली सतह पर रहते हैं। इनके आक्रमण से पत्तियाँ गहरी लाल होकर सिकुड़ जाती हैं। प्रारम्भिक बाड़ अवस्था (जून से सितम्बर) में इनका प्रकोप अधिक होता है। नर कपास पौधों, अमेरिकन नेक्टरीलेस पर इस कीड़ों का प्रकोप बहुत ही भयंकर होता है, इसलिए नियंत्रण के विशेष उपाय अपनाने चाहिए।

माहो या चेपा (एफिड) : शिशु व वयस्क हरे-पीले रंग के होते हैं व असंख्य संख्या में पत्तियों पर चिपके रहते हैं। कीड़े मीठा रसदार पदार्थ भी छोड़ते हैं, जिससे पौधों पर काली फफूंद लग जाती है। अगस्त से सितम्बर माह में इनका प्रकोप अधिक होता है।

अन्य कीड़े : तेला या थ्रिप्स (शिशु व वयस्क सूक्ष्म एवं हरे-पीले रंग के होते हैं) व सफेद मक्खी या व्हाइट फ्लाय (शिशु हरे सूक्ष्म एवं वयस्क सफेद होते हैं) बाढ़ अवस्था में कभी-कभी आक्रमण करते हैं।

रोकथाम के उपाय-

बीज बोते समय गड्ढों में 2 किलोग्राम यूरीना+3 किलोग्राम फास्फीना+ 4किलोग्राम पोटोरिच + 2 किलोग्राम ट्रायोहिट प्रति एकड के हिसाब से मिलाकर डालें। नर कपास पौधे व अमेरिकन नेक्टरीलेस, पर हरे मच्छरों का प्रकोप बहुत भयंकर होता है।

नियंत्रण के उपाय-
1 लीटर कोरीन + 1 लीटर नीमगो + 1 लीटर से 2 लीटर गोमूत्र + 4 लीटर सड़ी हुई छाँछ पानी में मिलाकर प्रति एकड़ पौधों पर छिड़काव करें।
1 | 2  >>  
और भी
फल खाएँ स्वस्थ रहें
गुणों की खान गाजर
बायो टेक्नोलॉजी खाद व द्वितीय हरित क्रांति
सूखते खेत, पिछड़ती खेती
क्या बोएँ क्या न बोएँ
बोने से पहले बीजों को पहनाएँ सुरक्षा कवच