शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: कोच्चि , सोमवार, 25 अगस्त 2014 (20:32 IST)

हवाई यात्री से 57 लाख का सोना जब्त

हवाई यात्री से 57 लाख का सोना जब्त -
FILE
कोच्चि। हवाई अड्डे पर यहां 57 लाख रुपए का करीब 2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया और दुबई से यहां तस्करी करने के कथित प्रयास के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि कासरगोड के रहने वाले 32 वर्षीय यात्री के पास से शुक्रवार को सोने के 17 बिस्कुट जब्त किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि इन बिस्कुट का कुल वजन 1982.60 ग्राम है और ये 24 कैरेट शुद्धता वाले हैं जिनकी बाजार में कीमत 57 लाख रुपए आंकी गई है। (भाषा)