गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

माओवादियों ने गिरिडीह में किए 10 धमाके

माओवादियों ने गिरिडीह में किए 10 धमाके -
FILE
बोकारो। माओवादियों ने बोकारो जिले में रेल पटरी के एक हिस्से को गुरुवार को उड़ा दिया जिससे रेल सेवाएं बाधित हो गईं हैं। उन्होंने आज गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 10 स्थानों पर धमाके किए।

पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्रोहियों ने दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत बोकारो में दानिया रेलवे स्टेशन और बिहार के जागेश्वर स्टेशन के बीच पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे रेल सेवाएं बाधित हो गईं।

बोकारो गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के आता है जहां मतदान चल रहा है। माओवादियों ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दस बम विस्फोट किए।

पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि पीरटांड पुलिस थाने के निकट बिष्टुर के निकट सुबह साढ़े आठ बजे सिलसिलेवार तरीके से सात बम धमाके हुए। सुरक्षा बल के सभी जवान और मतदानकर्मी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि विद्रोहियों ने देर रात करीब डेढ बजे एक विस्फोट घमरिया भारती चलकारी और दो विस्फोट हरलाडीह में किए। (भाषा)