गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 28 अगस्त 2014 (10:15 IST)

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर क्या बोले उद्धव...

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर क्या बोले उद्धव... -
FILE
मुंबई। महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद पर आक्रामक रूख अपनाते हुए शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि केन्द्र को दोनों राज्यों की सीमा पर विवादित क्षेत्र में मराठी भाषी गांवों को केन्द्र शासित क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि मैंने अपने सांसदों के साथ नरेन्द्र मोदी से मिलने का निर्णय किया है। हम केन्द्र से मांग करेंगे कि सीमा क्षेत्र में विवादित इलाकों को केन्द्र शासित क्षेत्र घोषित कर दिया जाए। यदि यह नहीं हो पाए तो विवादित क्षेत्र को तुरंत महाराष्ट्र को सौंप देना चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए ठाकरे ने कहा कि राज्य विवादित इलाकों को मिलाने के लिए मजबूती से लड़ने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को फौरन एक बैठक बुलाकर समस्या का हल निकालना चाहिए। (भाषा)