शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मथुरा , शुक्रवार, 1 अगस्त 2014 (09:07 IST)

मतदाता सूची से हुई बलात्कारी की पहचान

मतदाता सूची से हुई बलात्कारी की पहचान -
FILE
मथुरा। मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों के नाम शामिल किए जाने के लिए जिला प्रशासन का अभियान पुलिस के लिए आज उस समय मददगार साबित हुआ जब एक बलात्कार पीड़िता ने मतदाता सूची के जरिए एक आरोपी की पहचान की।

लड़की के साथ 29 जुलाई को कथित तौर पर छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए यह नया तरीका खोजा और लड़की से क्षेत्र की मतदाता सूची को देखने को कहा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की ने तस्वीर देखकर एक आरोपी की पहचान कर ली और उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)