शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By WD

बिहार विधानसभा में चले लात-घूंसे...

बिहार विधानसभा में चले लात-घूंसे... -
FILE
पटना। बिहार विधान परिषद में एक शर्मसार करने वाली घटना में भाजपा और जदयू विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधायक इतने पर ही नहीं रूके बात गाल गलौच से होती हुई मारपीट तक जा पहुंची। विधायकों ने सदन में एक-दूसरे पर जमकर हाथ भी चलाए।

घटना उस समय हुई जब मंत्री विजय चौधरी एक सवाल का जवाब दे रहे थे उस समय सुशील मोदी ने एक पूरक प्रश्न पूछा तभी संजय सिंह ने उन्हें टोकतहुसवाआपत्ति उठाई। संजय ने कहा कि सुशील मोदी को बोलने की ‍बीमारी है। इस पर सुशील मोदी नाराज हो गए और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सुशील मोदी नाराज हो गए।

देखते ही देखते सुशील मोदी समर्थक संजयसिंह से भीड़ गए। सत्ता पक्ष के विधायक भी संजय सिंह के समर्थन में लामबंद हो गए। मार्शल ने किसी तरह विधायकों को नियंत्रित किया। इसके बाद भी तनाव जारी रहा और वहां जमकर गाली गलौच हुई।

नीतीश कुमार भी विधायकों को रोकने का प्रयास किया पर वह इसमें असफल रहे। भाजपा ने आरोप लगाया कि जदयू विधायकों ने नीतीश के इशारे पर हंगामा किया। हंगामें और मारपीट को देखते हुए सदन की कार्यवाही 2.30 तक स्थगित कर दी गई।