शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. छात्राओं से छेड़छाड़, प्राचार्य गिरफ्तार
Written By
Last Modified: मंगलवार, 2 सितम्बर 2014 (13:44 IST)

छात्राओं से छेड़छाड़, प्राचार्य गिरफ्तार

छात्राओं से छेड़छाड़, प्राचार्य गिरफ्तार - छात्राओं से छेड़छाड़, प्राचार्य गिरफ्तार
हावड़ा जिले में प्राथमिक स्कूल के एक प्राचार्य को कथित तौर पर अपने संस्थान में तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
 
बागनान क्षेत्र के नाहला पश्चिम प्राथमिक स्कूल के प्राचार्य 40 वर्षीय प्रशांत अडक सोमवार को तीसरी और चौथी कक्षा की तीन लड़कियों को टिफिन के दौरान खाली कक्षा में ले गया और कथित तौर पर उनके साथ छेड़छाड़ की।
 
पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों को संदेह हुआ कि अडक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे है और उन्होंने इसकी सूचना दी।
 
उन्होंने प्राचार्य को पकड़ लिया और पिटाई की तथा कमरे को आग लगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और अडक को गिरफ्तार किया गया। (भाषा)