बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By WD
Last Updated : रविवार, 27 जुलाई 2014 (00:31 IST)

उस महिला के लिए जो अंत तक लड़ती रही....

लखनऊ से अरविन्द शुक्ला

उस महिला के लिए जो अंत तक लड़ती रही.... -
FILE
प्रदेश की राजधानी में हाल ही में हुए बलात्कार और उसके बाद पीड़िता वीभत्स घटना ने न सिर्फ यूपी बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस जघन्य हत्या ने दिल्ली के 'निर्भया कांड' को भी पीछे छोड़ दिया है। अखिलेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ लोग उठ खड़े हुए हैं और मंगलवार शाम 5 बजे लखनऊ में एक मार्च निकाला जाएगा।

बात अब अस्मिता की नहीं अस्तित्व की है। अब हम "जिन्दा" लोगों को लड़ना ही होगा उस जिस्म के लिए जिसकी रूह निकल चुकी है। लखनऊ के तहजीब के शहर होने की कहानियों के बीच कहीं ये मुर्दों का शहर ना बन जाए इसलिए अब निकलिए 'बदलाव' के लिए।
लखनऊ की घटना ने 'निर्भया कांड' को भी पीछे छोड़ा
22 जुलाई 2014 को शाम 5 बजे ये दिखाइए कि न आप केवल जिन्दा हैं बल्कि प्रतिरोध भी कर सकते हैं। परिवर्तन चौक से जीपीओ तक निकलने वाले मार्च का हिस्सा बनिए और आवाज उठाइए उस महिला के लिए जो अंत तक लड़ती रही।