शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By WD
Last Modified: इंदौर , शुक्रवार, 25 अप्रैल 2014 (14:21 IST)

इंदौर के फॉर्चून लैंडमार्क होटल में आग

इंदौर के फॉर्चून लैंडमार्क होटल में आग -
इंदौर। शहर के फॉर्चून लैंडमार्क होटल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां किचन में आग लग गई। इस घटना के चारों अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

बताया जाता है कि यह आग होटल के किचन में लगी, ‍जिसके बाद पूरे होटल में धुआं भर गया। इससे वहां दहशत का माहौल पैदा हो गया और कई लोग होटल छोड़कर भाग खड़े हुए। हालांकि फिलहाल आग लगने के कारण ज्ञात नहीं हो सका है।