राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » लैला खान की मौत के 'सबूत' मिले!
FILE
पुलिस को अदाकारा लैला खान के एक फार्म हाउस के निकट तीन खोपड़ी सहित मानव अवशेष मिले हैं। इससे संदेह बढ गया है कि यह अवशेष अदाकारा और उसके परिजनों के हो सकते हैं, जो पिछले साल से लापता हैं।

एक दिन की तलाशी के बाद मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने मुंबई से 100 किलोमीटर दूर नासिक जिले के इगतपुरी में फार्म हाउस के नजदीक से अवशेषों को खोद कर निकाला।

बहरहाल, अभी अवशेषों की पहचान तो सत्यापित नहीं हो पाई है, लेकिन काफी संभावना है कि ये लैला और उसके परिजनों के हों। चूंकि उनको अगवा करने वाले मुख्य संदिग्धों ने उनकी हत्या का दावा किया है।

अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। जांच में जुटे एक उच्च स्तरीय सूत्र ने कहा कि हमें मंगलवार शाम फार्म हाउस के सेप्टिक टैंक से तीन खोपड़ियां और कपड़े के टुकड़े मिले हैं।

वन ठेकेदार परवेज टाक द्वारा अदाकारा और उसके परिजनों की हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने के दावों के बाद टीम उसे इगतपुरी ले गई थी। सूत्र ने बताया कि टाक द्वारा बताए गए स्थानों से मानव अवशेष मिले हैं।

अवशेष की पहचान के लिए फॉरेंसिक लेबोरेटरी भेजी जाएगी। बारिश और धुंध के कारण तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न हुई।

सुबह से शीर्ष से पुलिस अधिकारियों और कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच फार्म हाउस के आसपास के चार किलोमीटर के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस इस सिलसिले में लैला खान के दोनों वाहन चालकों इगतपुरी निवासी जॉनी गिल्डर और महबूब शेख से भी पूछताछ कर रही है। लैला को अंतिम बार वर्ष 2008 में राजेश खन्ना की फिल्म ‘वफा’ में देखा गया था। (एजेंसी/वेबदुनिया)
संबंधित जानकारी
Feedback Print