राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » फिजा को किसने ने दी थी कार, रहस्य गहराया
FILE
पुलिस ने उस स्कॉर्पियो कार को बरामद कर लिया है जिसे चंडीगढ़ के एक वकील ने कुछ महीने पहले अनुराधा बाली उर्फ फिजा को दिया था।

अंबाला शहर के निकट जारोट रोड पर यह कार लावारिस खड़ी थी। इसपुलिगुरुवार रात बरामद किया। कार के आगे या पीछे नंबर प्लेट नहीं है। उसकी हेड लाइटें टूटी हुई थीं और पिछला टायर पंक्चर था।

पुलिस ने फिजा के घर से करीब एक करोड़ दस लाख रुपए कैश और लगभग 3 करोड़ रुपए के गहने बरामद किए। पुलिस इस धन के स्रोत की भी जांच कर रही है।

मोहाली में फिजा के आवास से 50 सीडी बरामद की गई जिनमें फिजा और चंद्रमोहन के बीच संदेशों के आदान-प्रदान से संबंधित सीडी भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि चंद्र मोहन की दूसरी पत्नी अनुराधा बाली 6 अगस्त को मोहाली स्थित अपने आवास में मृत मिली थी और उनके शव पर बहुत से कीड़े चल रहे थे। (भाषा)
संबंधित जानकारी
Feedback Print