फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), सोमवार, 9 जुलाई 2012( 22:40 IST )
FILE
जिले के एक गांव में तीन लोगों ने कथित तौर पर 15 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को तरखन मजरा गांव में हुई। पीड़िता द्वारा पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि ये तीन लोग लड़की को घर में अकेला पाकर घुस आए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
लड़की ने बताया कि उन लोगों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को भी बताया तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया जा चुका है। (भाषा)