गणतंत्र दिवस | राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | यूथ मीटर | नक्सलवाद | जनगणना 2011 | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » केरल के राज्यपाल फारूक का निधन
केरल के राज्यपाल एमओएच फारूक का गुरुवार रात यहां संक्षिप्त बीमारी के बाद एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 साल के थे।

उनका निधन अपोलो अस्पताल में हुआ जहां वह पिछले महीने से गुर्दे तथा अन्य बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती थे। उनके पुत्र तथा पुडुचेरी के पूर्व मंत्री एमओएचएफ शाहजहां ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद रहे फारूक के परिवार में एक बेटा तथा दो बेटियां हैं। पिछले साल सितंबर में उन्हें केरल के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई गइ थी।

फारूक केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और 1991 से 1992 के बीच उन्होंने केन्द्र में नागर विमानन राज्य मंत्री तथा पर्यटन राज्य मंत्री पद की भी कमान संभाली।

वह 1991 से तीन बार पुडुचेरी से लोकसभा के लिए चुने गए और सउदी अरब में भारतीय राजदूत के पद पर भी रहे। (भाषा)
WebduniaWebdunia