राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » किशोरी को महंगा पड़ा आबरू बचाना...
FILE
उन्नीस साल की एक अनाथ किशोरी को उसके यौन शोषण का विरोध करने पर चार व्यक्तियों ने चलती ट्रेन से नीचे धकेल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि मैसूर से करीब 63 किमी दूर मद्दूर में किशोरी को यशवंतपुर-मैसूर एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे धकेल दिया गया जिससे वह 24 फुट नीचे शिमशा में सूखी नदी पर जा गिरी।

इस किशोरी को मांड्या इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। उसके सिर, रीढ़ की हड्डी और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

मैसूर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजन्ना ने बताया कि इस सिलसिले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
किशोरी बेंगलुरु में एक कपड़ा फैक्टरी में दर्जी का काम करती है। वह अपनी दादी से मिलने के लिए छुट्टी लेकर मैसूर जा रही थी। (भाषा)
संबंधित जानकारी
Feedback Print