कर्नाटक सरकार की रेव पार्टी, विदेशियों ने कपड़े उतारे (वीडियो)
FC
मंगलवार का दिन कर्नाटक सरकार के लिए काफी शर्मिंदगी भरा रहा। एक ओर जहां विधानसभा में सरकार के दो मंत्री ब्लू फिल्म देखते कैमरे में कैद हो गए, वहीं दूसरी ओर सरकारी रेव पार्टी भी दिन भर सुर्खियों रही।
उल्लेखनीय है कि प्राइवेट संगठन थ्री-डबल्यू कॉन्सेप्ट और उडूपी जिला प्रशासन द्वारा फरवरी के पहले सप्ताह में उडूपी जिले के मशहूर सेंट मेरी बीच पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक इंटरनेशनल म्यूजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में दो दिन तो सब कुछ ठीक चला लेकिन तीसरे दिन तो मानो भारतीय संस्कृति का 'तीसरा' ही कर दिया गया। 2000 से भी ज्यादा विदेशी जोड़ों ने तीसरे दिन को रेव पार्टी के रूप में बदल दिया। समुद्र तट न सिर्फ शराब बही बल्कि गांजे का धुआं भी उड़ाया गया। अफीम और चरस का भी यहां सेवन किया गया। पता चला है कि विदेशी जोड़ों ने सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में अपने कपड़े तक उतार डाले।