गणतंत्र दिवस | राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | यूथ मीटर | नक्सलवाद | जनगणना 2011 | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » अफसर ने सिपाही को लगवाई गुलाटी, फाड़ी वर्दी (वीडियो)
कुमार गजेन्द्
ND
राजधानी में एक आईपीएस अधिकारी को अपने मातहत द्वारा सेल्यूट न करना बेहद नागवार गुजरा। अतिरिक्त उपायुक्त स्तर के इस अधिकारी ने सिपाही को जमकर लताड़ लगाई फिर उसकी वर्दी से बैच को फाड़ डाला। उन्होंने सिपाही को बा-वर्दी कलाबाजियां खाते हुए जमीन पर चलाया। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, इस मामले में अदालत ने पुलिस आयुक्त से पूरे मामले की जाँच रिपोर्ट एक माह में मांगी है।

पटियाला हाउस कोर्ट के वकील तरुण राणा व महेन्द्र यादव के मुताबिक सुबह 10 बजे गेट नंबर-6 पर बहुत भीड़ थी। वहां महिला सिपाही समेत कई पुलिसकर्मी तैनात थे।

सवा दस बजे वहां से नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सेजु पी. कुरुविला दाखिल हुए। उन्होंने कोट-पेंट पहना था, जिससे सिपाही दिनेश उन्हें पहचान नहीं पाया इसीलिए उसने सेल्यूट नहीं किया।

इससे तमतमाए कुरुविला ने सिपाही दिनेश का बैच फाड़ दिया और कोर्ट के फर्श पर सिर के बल कलाबाजियां (गुलाटियां) लगाने को कहा। सिपाही दिनेश बार-बार माफी मांगता रहा लेकिन अधिकारी का दिल नहीं पसीजा।

WebduniaWebdunia