मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. नदी का पानी रातोंरात लाल हो गया
Written By WD

नदी का पानी रातोंरात लाल हो गया

नदी का पानी रातोंरात लाल हो गया - नदी का पानी रातोंरात लाल हो गया
अपनी सारी जिंदगी वेनझाओ में नदी किनारे बिताने वाले लोगों का कहना है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है और इसे औद्योगिक प्रदूषण भी नहीं माना जा सकता है। पर पिछले दिन वेनझाओ के लोग जागे तो उन्होंने देखा कि नदी का पानी सुर्ख लाल हो गया था और किसी को भी पता नहीं था कि ऐसा क्यों हो गया था?

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह चार बजे जलप्रवाह सामान्य की तरह था, लेकिन सुबह छह बजे तक समूची नदी सुर्ख लाल हो गई थी। इसे औद्योगिक प्रदूषण का नतीजा भी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस नदी के किनारे पर कोई भी रासायनिक संयंत्र नहीं है। अब शहर के पर्यावरण सुरक्षा अधिकारियों ने पानी के सैम्पल लिए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि क्या हो रहा है।

विदित हो कि वेनझाओ पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत का एक प्रसिद्ध शहर है। तीन ओर से शहर पहाड़ों से घिरा है, जबकि शहर के ठीक सामने प्रशांत महासागर है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में भी ऐसी घटना हुई थी जबकि यांगजे नदी के पानी का रंग बदल गया था।