शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. कुत्ते एक-दूसरे को क्यों सूंघते हैं?
Written By WD

कुत्ते एक-दूसरे को क्यों सूंघते हैं?

कुत्ते एक-दूसरे को क्यों सूंघते हैं? - कुत्ते एक-दूसरे को क्यों सूंघते हैं?
FILE
यह सवाल बड़ा सरल है, लेकिन इसका उत्तर बहुत ही जटिल है। यह इतना जटिल है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। विदित हो कि इस संदर्भ में अमेरिकन केमिकल सोसायटी ने एक ‍वीडियो जारी किया है जिसमें बताया गया है कि ऐसा करके कुत्ते एक दूसरे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करते हैं। ऐसा करने पर वे पता लगा लेते हैं कि दूसरे कुत्ते का लिंग क्या है, उसकी भावनात्मक स्थिति कैसी है, उसकी खुराक क्या है और अन्य बहुत सी जानकारियां जिनका हम अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।

विदित हो कि कुत्तों की गुदा थैली में विभिन्न ग्रंथियों से एक स्राव होता है। वास्तव में आप जान सकते हैं कि यह प्राणी जगत में रासायनिक दूरसंचार के बहुत से उदाहरणों में से एक है। उल्लेखनीय है कि आदमियों की तुलना में कुत्ते के सूंघकर पता लगाने की क्षमता दस हजार से लेकर एक लाख गुना तक हो सकती है।

पर इस मामले में यह सवाल किया जा सकता है कि सूंघने के दौरान ग्रंथिमय स्राव का पता लगाने के लिए क्या मल रास्ते में बाधा नहीं बनता है? इस मामले में वैज्ञानिकों का कहना है कि कुत्तों के शरीर में एक दूसरी (ऑलफैक्टरी सिस्टम) घ्राण संबंधी व्यवस्था होती है और इसे जैकबसन्स आर्गन के नाम से जाना जाता है। इसकी तंत्रिकाएं जो रासायनिक सूचना पता लगाती हैं, यह सीधे उसके दिमाग में चली जाती है और गंदगी की कोई गंध इसमें नहीं मिली होती है। इस तरह एक कुत्ते को दूसरे के बारे में सारी रासायनिक जानकारी मिल जाती है।