गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: जम्मू , शुक्रवार, 25 अप्रैल 2014 (14:35 IST)

पाक सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन -
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। गोलीबारी के लिए उसने छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
FILE

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक सैनिकों ने पुंछ जिले से 9 घंटे 35 मिनट की दूरी पर स्थित डोडा बटालियन क्षेत्र में छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी की।

उन्होंने बताया सेना के सीमा पर तैनात जवान रुक-रुककर होने वाली इस गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। यह गोलीबारी संभवत: उन्हें आड़ देने के लिए की गई है। (भाषा)