शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 20 अप्रैल 2014 (23:08 IST)

दलबीर सिंह नए आर्मी चीफ होंगे!

दलबीर सिंह नए आर्मी चीफ होंगे! -
FILE
नई दिल्ली। भाजपा की ओर से आपत्ति के बावजूद रक्षा मंत्रालय नए सेना प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया पर आगे बढ़ने जा रहा है और उसने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग के नाम की प्रधानमंत्री कार्यालय को अनुशंसा की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की अनुशंसा को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति से मंजूरी लेनी होगी। परंपरा के अनुसार सरकार मौजूदा सेना प्रमुख की सेवानिवृत्ति से दो महीने पहले भावी सेना प्रमुखों के नाम की घोषणा करती है।

इस पर कायम रहते हुए यह उम्मीद की जाती है कि नए सेना प्रमुख के नाम की घोषणा एक मई को की जा सकती है। जनरल बिक्रम सिंह की सेवानिवृत्ति की तारीख से तीन महीने पहले इसके होने की संभावना है।

मौजूदा सेना प्रमुख जनरल सिंह की नियुक्ति की भी घोषणा उनके पूर्ववर्ती जनरल वीके सिंह के सेवानिवृत्त होने से तीन महीने पहले की गई थी। वीके सिंह के रक्षा मंत्रालय से अच्छे संबंध नहीं थे और उन्होंने अपनी आयु संबंधी विवाद में सरकार को उच्चतम न्यायालय में भी घसीटा था।

रक्षा मंत्रालय यह कदम भाजपा के यह कहने के बावजूद उठा रहा है कि निवर्तमान सरकार को नया सेना प्रमुख नहीं नियुक्त करना चाहिए और इसे अगली सरकार पर छोड़ देना चाहिए। अगली सरकार के अगले महीने के अंत तक कार्यभार संभालने की उम्मीद है। (भाषा)