शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
Written By WD

चर्चित हस्तियां इसलिए डाल रही हैं खुद पर बर्फीला पानी (वीडियो)

चर्चित हस्तियां इसलिए डाल रही हैं खुद पर बर्फीला पानी (वीडियो) -
इन दिनों यूट्‍यूब पर हस्तियों द्वारा अपने सिर पर बर्फ का पानी उड़ेलने वाले वीडियो खूब धूम मचा रहे हैं। दरअसल यह, आइस बकेट चैलेंज है। विश्व की हस्तियां की तरह इन दिनों भारत की हस्तियां भी आइस बकेट चैलेंज ले रही हैं। अमेरिका से यह चैलेंज अब भारत पहुंच चुका है।

PR

दरअसल यह एक चैलेंज है अगर नहीं स्वीकार कर सकते हैं तो कोई बात नहीं। एक अलग तरह की बीमारी के मरीजों के लिए सौ डॉलर (6 हजार रुपए) दान कर मन की संतुष्टि की जा सकती है। विश्वभर में आइस बकेट चैलेंज पिछले काफी दिनों से लगातार रफ्तार पकड़ रहा है।

इस चैलेंज को कबूल करने में वाले मशहूर लोगों में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु तथा प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी शामिल हैं। इन हस्तियों ने आइस बकेट चैलेंज लेते अपने वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइटों पर अपलोड किए हैं। आइस बकेट चैलेंज की इतनी लोकप्रियता है कि इसके 12 लाख वीडियो शेयर हो चुके हैं। 22 लाख बार ट्वीट हो चुका है।

सानिया मिर्जा ने वीडियो अपलोड किया। इसमें वे एक बाथटब में खड़ी हैं। और उनके सिर पर बर्फीले पानी से भरी पूरी बाल्टी डाली जा रही है। सानिया ने चुनौती के लिए महेश भूपति, रितेश देशमुख, युवराज और बहन अनम के नाम लिए। रितेश देशमुख ने इस चुनौती को स्वीकारते हुए आइस बकेट चैलेंज वाला यूट्‍यूब पर अपलोड किया है।

PR

रितेश ने चुनौती में सफल होने के बाद अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, पुलकित को चुनौती दी। अभिषेक बच्चन ने भी अपना वीडियो अपलोड किया। अक्षय और पुलकित भी चैलेंज स्वीकार कर चुके हैं। बिपाशा बसु ने भी इसका वीडियो अपलोड किया है। दलेर मेहंदी ने भी सिर पर बर्फीला पानी डालकर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को यह चुनौती दी है। सोनाक्षी सिन्हा खाली बाल्टी अपने ऊपर डालते दिखाई दे रही हैं।

अगले पन्ने पर, विश्व की हस्तियां ले चुकी हैं चेलैंज...


यह चैलेंज मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी 'एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस' (एएलएस) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किया गया था। इसमें हस्ती को अपने सिर पर बर्फीला पानी डालना होता है और वह अपने बाद तीन और लोगों को चुनौती स्वीकार करने के लिए कह सकता है।

PR

इसे पास इसे पूरा करने के लिए 24 घंटे का समय होता है। वरना उन्हें न्यूरोडीजेनेरेटिव डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों की मदद कर रही किसी चैरिटी को कम से कम 100 अमेरिकी डॉलर का दान देना पड़ता है। एएलएस एसोसिएशन के अनुसार इस बीमारी की वजह से हर 90 मिनट में एक अमेरिकी की मौत हो जाती है। यह बीमारी 40 से 70 साल के लोगों को होती है।

PR

अक्षय कुमार ने रितेश का चैलेंज स्वीकार करते हुए 11 बकेट पानी अपने ऊपर उड़ेला और उसका वीडियो भी अपनलोड कर दिया। अब तक फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी सीईओ सत्या नडेला, माइक्रोसॉफ्ट के ही संस्थापकों में से एक बिल गेट्स, प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर, टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक, पॉप गायिका लेडी गागा, गायक जस्टिन बीबर, फुटबॉलर क्रिश्चियानो रोनाल्डो आदि स्वीकार कर चुके हैं।

अगले पन्ने पर, देखें वीडियो...


(Courtesy : YouTube)