गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर का अलग झंडा होने से नुकसान नहीं- वैदिक (वीडियो)
Written By WD

कश्मीर का अलग झंडा होने से नुकसान नहीं- वैदिक (वीडियो)

धारा 370 सिर्फ नाम के लिए है

Ved Pratap Vaidik on Article 370 | कश्मीर का अलग झंडा होने से नुकसान नहीं- वैदिक (वीडियो)
वरिष्ठ पत्रकार और विदेशी मामलों के जानकार डॉक्टर वेद प्रताप वैदिक ने कश्मीर में धारा 370 के संदर्भ में कहा कि कश्मीर में 370 है कहां? क्या किसी को मालूम है? 370 की डोंढ़ी पीटना कोई फायदेमंद नहीं। उन्होंने कहा कि कश्मीर का अलग झंडा होने से नुकसान क्या है।

डॉक्टर वैदिक ने वेबदुनिया संपादक जयदीप कर्णिक के साथ विशेष बातचीत में कहा कि देश के सभी कानून वहां (कश्मीर) लागू होते। 370 केवल नाम के लिए है।

जब उनसे पूछा गया कि राज्य के मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्लाह कहते हैं कि जिस दिन आप 370 हटा देंगे उस दिन जितना कश्मीर आपके पास है वह भी चला जाएगा, इतना गंभीर बयान और उनका अलग झंडा? इस पर डॉक्टर वैदिक ने कहा कि ये सब राजनैतिक बातें हैं। देश के कानून सब वहां लागू होते हैं। 370 सिर्फ नाम के लिए है। झंडे का क्या है? झंडा मैं अपना बनाकर लगा लूं! वो एक अलग बात है।

कश्मीर के अलग झंडे के सवाल पर डॉक्टर वैदिक ने कहा कि अगर अलग झंडा है तो उसमें हमारा नुकसान क्या है? एक झंडा क्या दस झंडे बना लो। अपने हर घर पर अपना झंडा लगा लो। उन्होंने कहा कि 370 में जो बातें कश्मीरी लोगों के विकास में आड़े आती हैं, उन्हें हमें हटा देना चाहिए।

देखिए डॉक्टर वैदिक से बातचीत का वीडियो