राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | यूथ मीटर | नक्सलवाद | जनगणना 2011 | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » 23 फरवरी को बंद रहेंगे सिनेमा घर
भारत में बनी फिल्मों पर सेवा कर लगाने के सरकार के प्रस्ताव के विरोध में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 23 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिल्म समुदाय के अधिकांश सदस्यों ने इसका समर्थन करने का फैसला किया है।

केंद्र सरकार ने भारत में बनी फिल्मों पर लगभग 10.3 प्रश सेवा कर लगाने का प्रस्ताव किया है। हालाँकि बॉलीवुड फिल्म निर्माता रतन जैन ने कहा कि उन्हें हड़ताल के संबंध में पत्र मिला है, लेकिन यह अपनी मांग मनवाने का सही तरीका नहीं है। लेकिन मधुर भंडारकर, महेश भट्ट जैसे बड़े फिल्म निर्माता-निर्देशक हड़ताल के पक्ष में हैं।

रमेश सिप्पी का तो यहां तक कहना है कि सेवा कर का प्रस्ताव वापस लेने का दबाव बनाने के लिए बेमियादी हड़ताल की जानी चाहिए। (एजेंसी)
WebduniaWebdunia