राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » भारत के टॉप 5 बयानवीर
पिछला|अगला
कुछ बयानवीर अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में बनें रहते हैं। इनके बयानों न सिर्फ पैनापन होता है बल्कि कई बार सारी मर्यादाओं को भी ताक पर कर देते हैं। आइए नजर डालते हैं भारत के टॉप 5 बयानवीरों पर -:

FILE
द‍िग्विजयसिंह : कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को उन हस्तियों की सूची में शीर्ष पर रखा जा सकता है, जो अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। योग गुरु बाबा रामदेव को ठग, व्यापारी जैसे विशेषणों से नवाजने वाले दिग्गी ने तो एक बार उन्हें पत्थर बांधकर समुद्र में डुबोने तक की बात कह दी थी।

राष्ट्रमंडल घोटाले में जेल जाने वाले सुरेश कलमाड़ी की जमानत का समर्थन करने वाले दिग्विजय तब भी विवाद में आए जब उन्होंने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि संसद में सुचारु कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए मार्शलों का इस्तेमाल करना चाहिए। उनके इस बयान का विपक्ष ने काफी विरोध किया था और सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण भी मांगा था। हालांकि राहुल गांधी के 'राजनीतिक गुरु' उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई चमत्कार नहीं दिखा सके।

बाबा रामदेव के विवादास्पद बयान, पढ़ें अगले पन्ने पर

पिछला|अगला
Feedback Print