राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | यूथ मीटर | जनगणना 2011 | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » बॉलीवुड की 'लैला' डी कंपनी में
FILE
बॉलीवुड फिल्म में काम कर चुकी 'लापता' पाकिस्तानी अभिनेत्री लैला खान पर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के आरोप लगने के बाद एक और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। अब लैला 'डी कंपनी' में शामिल हो गई है।

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए एक संदिग्ध परवेज अहमद ने पूछताछ में बताया कि लैला खान इन दिनों दुबई में दाऊद इब्राहिम के लिए काम कर रही हैं।

यही नहीं लैला खान ने दाऊद के करीबी कमल यदानी के बेटे से शादी भी कर ली है। कमल हवाला कारोबार के जरिए दाऊद की मदद करता रहा है। परवेज ने बताया कि लैला ने कमल के बेटे सोनू से शादी कर ली है।

इंटेलीजेंस ब्यूरो के सूत्रों के मुताबिक लैला सहित 4 और लोगों ने फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भागकर अपनी मौत की कहानी फैलाई और फिलहाल लैला हवाला के जरिए दाऊद और लश्कर के काले धन को भारत और पाकिस्तान में आतंकी कारनामों को अंजाम देने के लिए पहुंचा रही है।

क्या बॉलीवुड सबक लेगा : पहले लश्कर और अब दाऊद से जुड़ी लैला खान के भारत के दुश्मनों से मिलने के बाद क्या बॉलीवुड सबक लेगा, जो पाकिस्तानी कलाकारों को पलकों पर बैठाता है। इस तरह के लोग हमारे देश से पैसा कमाते हैं और उसी पैसे को हमारे खिलाफ (आतंकियों को मदद) उपयोग करते हैं। उल्लेखनीि आतंकवादसंगठलश्कर-ए-तैयबअंडरवर्ल्सरगनदाऊइब्राहिभारदुश्मनोसूचमेशीर्है। (वेबदुनिया/एजेंसी)
संबंधित जानकारी
Feedback Print