राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » गुजरात से बेहतर बिहार-भागवत
FILE
नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के बीच के विवाद को हवा देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बिहार के प्रदर्शन को गुजरात से बेहतर बताया।

विदेशी पत्रकारों से वार्ता के दौरान भागवत से गुरुवार को पूछा गया था कि सुशासन के मामले में कौनसी राज्य सरकार अनुकरणीय है।

इस वार्ता में मौजूद लोगों के अनुसार सवाल के जवाब में भागवत ने कहा कि कुछ हद तक बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से। जब उनसे यह पूछा गया कि ‘बिहार सबसे पहले?’ उन्होंने कहा कि ऐसा लोग कहते हैं।

इस विषय पर जब आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्य से टिप्पणी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मीडिया में मोहन भागवत के बारे में दिखाई जा रही खबर पूरी तरह गलत है। (भाषा)
Feedback Print