शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

प्रकाश झा पर भारी पड़ी मोदी लहर

प्रकाश झा पर भारी पड़ी मोदी लहर -
बिहार के आरा एवं पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे हैं। आरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तथा पूर्व आईएएस अधिकारी राजकुमारसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और राजद प्रत्याशी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को 135870 मतों से पराजित कर दिया है।

PR

राजकुमार सिंह को 391074 मत प्राप्त हुए जबकि श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को 255204 मत हासिल हुए तथा भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव 98805 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे, वहीं पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फिल्म निर्माता एवं जदयू प्रत्याशी प्रकाश झा को 110254 मतों से पराजित कर दिया है।

डॉ. संजय जायसवाल को 371232 मत प्राप्त हुए जबकि प्रकाश झा को 260978 मत हासिल हुए वहीं राजद उम्मीदवार तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा 121800 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। बिहार के अररिया लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को 146504 मतों से पराजित कर दिया है।

तस्लीमुद्दीन को 407978 मत प्राप्त हुए जबकि प्रदीप कुमार सिंह को 261474 मत हासिल हुए वहीं जदयू उम्मीदवार विजय कुमार मंडल 221769 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। अररिया संसदीय क्षेत्र से कुल उम्मीदवारों की संख्या 13 थी। वहां पर कुल 16608 मतदाताओं ने मतदान के दिन ‘नोटा’ बटन दबाया था।

बिहार के गया (एससी) लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हरि मांझी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और राजद प्रत्याशी रामजी मांझी को 115504 मतों से पराजित कर दिया है।

हरि मांझी को 326230 मत प्राप्त हुए जबकि रामजी मांझी को 210726 मत हासिल हुए वहीं जदयू उम्मीदवार और बिहार के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जीतन राम मांझी 131828 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। (भाषा)