मुख पृष्ठ » खबर-संसार » आईटी » आईटी खबर » विप्रो ने पेश किया देश का पहला 'अल्ट्रा नोटबुक' (News for ego Aero Ultra Notebook)
विप्रो ने पेश किया देश का पहला 'अल्ट्रा नोटबुक'
ईगो एयरो अल्ट्रा नोटबुक
PR
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने आज भारतीय बाजार में अपने किस्म का पहला अल्ट्रा नोट बुक पेश किया। दूसरी पीढी के इंटेल कोर 15 प्रोसेसर युक्त ई डाट गो ऐरो श्रृंखला वाला यह नोट बुक 14इंच स्क्रीन वाला है और इसका कुल वजन महज 1.7 किलोग्राम है। चार जीबी मेमोरी वाले इस नोटबुक में 500जीबी का हार्डडिस्क है जिसमें विंडो सेवन आपरेटिंग सिस्टम पहले से ही लगा हुआ है।
कंपनी के बिजनेस प्रमुख अशोक त्रिपाठी ने कंपनी के इस नए उत्पाद की खूबियां गिनाते हुए कहा कि यह नोटबुक इंजीनियरिंग का एक बेमिसाल नमूना है। इंटेल और विप्रो की मिली जुली प्रौद्योगिकी से इसके कार्य करने की क्षमता अन्य नोटबुकों की अपेक्षा काफी अधिक है। (वार्ता)