शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: ढाका , गुरुवार, 24 अप्रैल 2014 (21:36 IST)

सोने के साथ पकड़ी गई भारतीय महिला

सोने के साथ पकड़ी गई भारतीय महिला -
FILE
ढाका। बांग्लादेश में 35 साल की भारतीय महिला को कथित तौर पर सोने की पांच छड़े रखने पर हिरासत में ले लिया गया।

पुतुल रानी पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की रहने वाली है। उसे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने सीमावर्ती कस्बे बेनापोले के निकट पकड़ा।

‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार बीजीबी के जवानों ने पहले से मिली सूचना के आधार पर इस महिला को पकड़ा।

बीजीबी के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मोतीउर रहमान ने कहा कि महिला के पास से सोने की पांच छड़ें बरामद की गईं, जिनको सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल यह महिला बेनापोल पोर्ट थाने में है। (भाषा)