बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: त्रिपोली , बुधवार, 30 जुलाई 2014 (09:25 IST)

लीबिया में नाव डूबने से 20 की मौत

लीबिया में नाव डूबने से 20 की मौत -
त्रिपोली। लीबियाई तट पर एक नाव के डूब जाने से 20 से अधिक प्रवासी मारे गए हैं जबकि काफी संख्या में लोग लापता हैं।

नौसेना के प्रवक्ता कर्नल अयूब कसीम ने बताया कि सोमवार को नौसेना के एक गश्ती दल ने नाव के मलबे के सहारे तैर रहे 22 प्रवासियों को बचा लिया। उन्होंने बताया कि पानी से 20 से अधिक शवों को निकाला गया है।

हादसे में जिंदा बचे व्यक्तियों ने बताया कि नौका में करीब 150 लोग सवार थे। यह नौका लीबियाई राजधानी त्रिपोली से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में डूब गई। संभावित जीवत बचे लोगों की खोज के लिए आज भी तलाशी जारी रहा।

यह प्रवासी सहारा मरूस्थल के दक्षिण से आये थे और अशांत और अराजक लीबिया को पार करके इतावली तट या नजदीकी माल्टा की ओर जा रहे थे। (भाषा)