गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लॉस एंजिल्स , रविवार, 27 जुलाई 2014 (18:32 IST)

रिहाना का पीछा करने के लिए व्यक्ति गिरफ्तार

रिहाना का पीछा करने के लिए व्यक्ति गिरफ्तार -
FILE
लॉस एंजिल्स। गायिका रिहाना का पीछा करने और उन्हें परेशान करने के लिए एक बेघर व्यक्ति को न्यूयॉर्क में गिरफ्तार किया गया। आरोपी रिहाना को धमकीभरे संदेश भेजता था।

टीएमजेड की खबर के अनुसार 53 वर्षीय केविन मैक्गलेन को 24 जुलाई को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसे रिहाना का पीछा करने, डराने और परेशान करने के आरोपों को लेकर मैनहटन अपराधिक न्यायालय में अगले दिन पेश किया गया।

आरोपी रिहाना को धमकीभरे संदेश भेजता था और इस तरह के धमकी भरे नोट उनके बिग एप्पल स्थित अपार्टमेंट में खुद डालकर भी आता था। (भाषा)