बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन , बुधवार, 23 अप्रैल 2014 (11:11 IST)

बलात्कार को बहुत बड़ी समस्या मानते हैं भारतीय

बलात्कार को बहुत बड़ी समस्या मानते हैं भारतीय -
FILE
वॉशिंगटन। नई दिल्ली में 23 साल की एक छात्रा के सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना के सुर्खियां बटोरने के एक साल बाद, ज्यादातर भारतीय बलात्कार को बहुत बड़ी समस्या के रूप में देखते हैं और इन मामलों की जांच में पर्याप्त रूप से सख्त नहीं होने के लिए पुलिस को दोषी मानते हैं। एक नए सर्वेक्षण में यह बात कही गई।

‘पीव रिसर्च सेंटर’ द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में कहा गया कि हर 10 में से नौ भारतीय इस बात पर सहमत हैं कि बलात्कार का अपराध देश में बहुत बड़ी समस्या है। सर्वेक्षण के अंशों को मंगलवार को जारी किया गया।

दस में करीब आठ लोगों का कहना है कि समस्या बढ़ रही है। सर्वेक्षण के अनुसार, चार में से तीन भारतीय कहते हैं कि बलात्कार के मामलों में सजा को लेकर देश में कानून बहुत ढीला है। करीब 78 प्रतिशत का मानना है कि देश की पुलिस इस तरह के मामलों की जांच में पर्याप्त सख्त नहीं है। (भाषा)