बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: बीजिंग , बुधवार, 13 अगस्त 2014 (08:17 IST)

चीनी फैक्ट्री में धमाका, 65 की मौत

चीनी फैक्ट्री में धमाका, 65 की मौत -
FILE
बीजिंग। चीन के जिएंग्सू प्रांत के कुन्शान शहर में स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह हुए धमाके में 65 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।

चीन के सरकारी टेलीविजन की एक रिपोर्ट के मुताबिक शंघाई के निकट कुन्शाह शहर में धातु बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हुआ जिससे वहां काम कर रहे 65 लोगों की मौत हो गई।

हालांकि विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घायलों के उपचार के लिए शंघाई से चिकित्सक दलों को रवाना किया गया है। (वार्ता)