गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: बीजिंग , गुरुवार, 28 अगस्त 2014 (10:22 IST)

चीन में भूस्खलन से 6 मरे, 21 लापता

चीन में भूस्खलन से 6 मरे, 21 लापता -
FILE
बीजिंग। चीन के सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि देश के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में एक गांव में भूस्खलन होने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई और 21 लापता हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर में कहा गया है कि गुइझोउ प्रांत के यिंगपिंग गांव में भूस्खलन होने से 77 मकान ध्वस्त हो गए और कुछ तो मलबे में दब गए। भूस्खलन की वजह से 21 लोग घायल भी हुए हैं।

सरकारी टेलीविजन नेटवर्क सीसीटीवी की खबर में बताया गया कि भूस्खलन के दौरान एक छोटे जलाशय के तटबंध टूट गए जिसके कारण गांव में बाढ़ आ गई तथा परेशानी और बढ़ गई। चैनल के फुटेज में बचाव कर्मियों को मलबे में लोगों को खोजते हुए दिखाया गया। (भाषा)