मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ईरान के उपराष्ट्रपति दोषी करार
Written By
Last Updated : गुरुवार, 4 सितम्बर 2014 (17:06 IST)

ईरान के उपराष्ट्रपति दोषी करार

ईरान के उपराष्ट्रपति दोषी करार - ईरान के उपराष्ट्रपति दोषी करार
तेहरान। ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के समय देश के पहले उपराष्ट्रपति बने मोहम्मद रजा रहीमी को कैद की सजा सुनाई गई है और उन पर जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी दी गई।
 
साल 2009 में विवादास्पद चुनाव में जीत के बाद अहमदीनेजाद ने रहीमी को नियुक्त किया था और वे उस अवधि के दोषी ठहराए जाने वाले सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे।
 
सरकारी मीडिया ने ईरान की न्यायपालिका के दूसरे दर्जे के सदस्य गुलाम हुसैन मोहसेनी इजी के हवाले से कहा, मैं ब्योरा नहीं दे सकता क्योंकि सजा तय नहीं हुई है लेकिन इसमें कैद और जुर्माने की सजा शामिल है।
 
ईरान के मीडिया ने पहले खबर दी थी कि 65 वर्षीय रहीमी पर भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा चल रहा है। सांसदों ने उन पर धोखाधड़ी वाली योजना चलाने का आरोप लगाया था। (भाषा)