शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: जीनिवा , मंगलवार, 19 अगस्त 2014 (22:09 IST)

इबोला से हुई 1200 लोगों की मौत

इबोला से हुई 1200 लोगों की मौत -
FILE
जीनिवा। पश्चिम अफ्रीका में इबोला विषाणु के संक्रमण के चलते दिसंबर 2013 से 1200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इबोला विषाणु के संक्रमण से 2200 से अधिक लोग बीमार पड़े हैं।

अधिकारी इस विषाणु के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं जो गुयाना से शुरू होकर लाइबेरिया, सियरा लियोन और नाइजीरिया में फैल गया है।

विषाणु से संक्रमित लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध है लेकिन अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध कभी-कभी खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित कर देते हैं।

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा है कि यह 10 लाख लोगों को अगले तीन महीनों में खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति करने की तैयारी कर रहा है। (भाषा)