पेनसिल्वेनिया के पूर्व सीनेटर रिक सेंटोरम ने बुधवार को तीन राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीत लिया। इस जीत के साथ सेंटोरम ने पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी की दौड़ को फिर से रोमांचक बना दिया है और खुद को मिट रोमनी के विकल्प के रूप में पेश किया है।
मिसौरी, मिन्नेसोटा और कोलोराडो में प्राइमरी चुनाव में सेंटोरम की जीत रोमनी के लिए झटका है क्योंकि फ्लोरिडा और नेवादा में जीत के बाद रोमनी को दावेदारी में मुख्य दावेदार माना जा रहा था।
सेंटोरम ने अब तक आयोवा सहित चार राज्यों में जीत हासिल की है जबकि मैसाचुसेट्स के पूर्व गवर्नर रोमनी को तीन राज्यों में जीत मिली है।
प्रतिनिधि सभा के पूर्व स्पीकर न्यूट गिंगरिच ने साउथ कैरोलाइन में प्राइमरी चुनाव जीता। चौथे उम्मीदवार रोन पॉल ने अब तक किसी राज्य में जीत हासिल नहीं की है। (भाषा)