ब्रिटेन की बात करें तो लोगों की पढ़ने की आदत में एक विशेष प्रकार का बदलाव आया है। लोग अब मिल्स एंड बून्स के रोमांस के बजाय जासूसी और आपराधिक विषय पर आधारित कथा वस्तुओं को अधिक तरजीह देने लगे हैं।
ब्रिटेन में जुटाए गए आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले एक दशक में पाठकों का रोमांटिक कहानियों को पढ़-पढ़कर मन ऊब गया है और अब वे एक्शन से भरपूर आपराधिक कथानक वाले उपन्यासों को प्रमुखता देने लगे हैं। दी डेली टेलीग्राफ में यह खबर प्रकाशित हुई है।
सरकारी इकाई पब्लिक लेंडिंग राइट द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि ब्रिटिश पुस्तकालय व्यवस्था कमजोर पड़ रही है, लेकिन अपराधिक किताबों की लोकप्रियता अपनी जगह बनी हुई है।
आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2010-11 में 30 करोड़ किताबें पुस्तकालयों से ली गई और उससे एक साल पहले यह आंकड़ा 30 करोड़ 90 लाख का था। (भाषा)