अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति बराक ओबामा जहां रणनीतिक कौशल में निपुण हैं वहीं उनके दिल में एक गायक भी बसता है। जी हां, इस बात का खुलासा उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में किया है। उन्होंने बताया कि उनके पति बेहद अच्छे गायक हैं और वे अक्सर सिर्फ उनके लिए गाना गाते हैं।
FILE
मिशेल का कहना है कि ओबामा को हल्के-फुल्के गानों की बजाए पुराने सदाबहार गाने बेहद भाते हैं और जब भी मौका मिलता है वे उनके सुर मेरे सामने छेड़ ही देते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान ओबामा ने कुछ गाने गाकर लोगों को हतप्रभ कर दिया था। उधर आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी रोमनी के भी अच्छा गाना गाने की बात मालूम हुई है। उन्होंने फ्लोरिडा में अचानक गाना गाकर सबको अंचभित कर दिया था। (वार्ता)